Petrol Diesel LPG Gas Cylinder Price Today: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी कीमतों में राहत की खबर
Petrol Diesel LPG Gas Cylinder Price Today: वर्तमान समय में जब देश का हर परिवार महंगाई के दबाव को महसूस कर रहा है, ऐसे में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों को लेकर राहत भरी खबर सामने आना आम जनता के लिए सुकून देने वाला है। ईंधन के दाम सीधे तौर पर घरेलू बजट, परिवहन खर्च और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करते हैं। त्योहारों का मौसम नजदीक होने के कारण लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं कि ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी रहे या कुछ कमी देखने को मिले। आज के हालात में पेट्रोल डीजल और एलपीजी के दामों में बड़ी उछाल न आना आम लोगों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे घर का बजट संभालना थोड़ा आसान हो गया है।
पेट्रोल के ताजा दाम
पेट्रोल प्राइस टुडे पर नजर डालें तो देश के अलग अलग हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें राज्य टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण अलग बनी हुई हैं। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम ₹94.77 प्रति लीटर दर्ज किया गया है जो आम लोगों के लिए थोड़ी राहत माना जा रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल ₹103.44 प्रति लीटर बिक रहा है जिससे यहां ईंधन खर्च अपेक्षाकृत अधिक है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹104.95 प्रति लीटर तक पहुंच गई है जबकि चेन्नई में यह ₹100.80 प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 प्रति लीटर और लखनऊ में ₹94.69 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। इन दामों का सीधा असर रोजमर्रा के खर्च परिवहन किराया और महंगाई पर पड़ता है क्योंकि पेट्रोल की कीमत बढ़ने या घटने से कई सेवाओं के रेट प्रभावित होते हैं।
जनिय आज के डीजल के ताजा रेट
डीजल प्राइस टूडे की बात करें तो डीजल के दाम भी आम जनता और किसानों के लिए बेहद अहम बने हुए हैं। दिल्ली में आज डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है जो पिछले कुछ समय से लगभग स्थिर है। मुंबई में डीजल की कीमत ₹89.97 प्रति लीटर दर्ज की गई है जबकि कोलकाता में यह ₹91.76 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। चेन्नई में डीजल ₹92.39 प्रति लीटर के करीब है जो बड़े महानगरों में सबसे ऊंचे स्तरों में गिना जाता है। जयपुर में डीजल ₹90.21 प्रति लीटर और लखनऊ में ₹87.81 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। डीजल के दाम परिवहन कृषि और उद्योग से सीधे जुड़े होते हैं इसलिए इनमें होने वाला कोई भी बदलाव आम लोगों की जेब और बाजार की कीमतों पर गहरा असर डालता है।
एलपीजी गैस सिलेंडर के ताजा दाम
एलपीजी गैस सिलेंडर आज हर घर की सबसे जरूरी आवश्यकता बन चुका है, क्योंकि यही रसोई का मुख्य ईंधन है। वर्तमान समय में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें शहरों के अनुसार अलग-अलग जरूर हैं, लेकिन किसी तरह की अचानक बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। मैदानी इलाकों और बड़े शहरों में सिलेंडर के दाम अपेक्षाकृत संतुलित बने हुए हैं। जबकि पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में परिवहन लागत के कारण कीमतें थोड़ी अधिक देखने को मिलती हैं। तेल विपणन कंपनियां परिवहन खर्च, कर और अन्य लागतों को ध्यान में रखकर सिलेंडर के दाम तय करती हैं। एलपीजी के दामों में स्थिरता से घरेलू खर्च पर नियंत्रण बना रहता है।